फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हिंदी का पेपर आसान गणित ने अभ्यर्थियों को उलझाया

Sun, 05 Jul 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के उदित नारायण इंटर काॅलेज से टीईटी परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
पडरौना। शहर समेत जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को तीसरे दिन भी शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराई गई। अंतिम दिन सिर्फ एक पाली में परीक्षा हुई। इसमें 215 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर आसान बताया, लेकिन गणित के सवार कुछ कठिन रहे।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से करीब एक घंटे पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच एवं पहचान सत्यापन के उपरांत पूर्ण संतुष्ट होने पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंतिम दिन कुल 2180 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1965 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 215 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर आसान रहा। हिंदी व सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी आसान रहे। अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित विषय के कुछ सवाल कठिन रहे। उन्हें हल करने में समय लगा।

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर आसान रहा। पेपर न ज्यादा कठिन था और न ही ज्यादा सरल रहा। हिंदी का पेपर काफी आसान लगा। -श्रेया चतुर्वेदी, अभ्यर्थी।

0

गणित विषय के सवाल कुछ कठिन थे। करेंट अफेयर्स से संबंधित सवालों को ज्यादा रखा गया। इसमें कुछ सवाल उलझाने वाले थे। पेपर देने के बाद लग रहा है कि परीक्षा पास कर लेंगे। - खुशनुमा खातून, अभ्यर्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0

गणित विषय के प्रश्न थोड़े कठिन रहे। विज्ञान, हिंदी व सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न आसान रहे, जिन्हें जल्दी हल कर लिया गया। -रोशन जहां, अभ्यर्थी।



गणित और पर्यावरण विषय से जुड़े प्रश्न कठिन थे। इनके उत्तर देने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अन्य विषयों से जुड़े प्रश्न सरल थे। -रानी गोंड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें