फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बलथरी चेकपोस्ट पर सख्ती से हाईवे ठप...तमकुही तक फंसे वाहन

Sat, 04 Apr 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
एनएच 28 लतवा चट्टी के समीप जाम में फंसी गाड़ियां ।संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
सलेमगढ़/गंगुआ बाजार। बिहार के बलथरी चेकपोस्ट पर भारी मालवाहनों की सख्त जांच के चलते हाईवे पर हालात बेकाबू हो गए हैं। मंगलवार रात से शुरू हुआ जाम शुक्रवार तक करीब 20 किलोमीटर लंबा होकर तमकुहीराज क्षेत्र के गाजीपुर बैरियर तक पहुंच गया। हाईवे की एक लेन पूरी तरह जाम है। बेतरतीब खड़े ट्रकों के कारण आम लोगों, यात्रियों और स्थानीय निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में प्रवर्तन निरीक्षक हेमंत कुमार दोषी पाए गए, जिन्हें कुचायकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रक चालक हरप्रीत सिंह की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद चेकपोस्ट पर यूपी से बिहार में प्रवेश करने वाले सभी मालवाहक व व्यावसायिक वाहनों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पहले जहां एक वाहन की जांच में 5-7 मिनट लगते थे, वहीं अब आधे घंटे से अधिक समय लग रहा है। इसी के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन

जाम की स्थिति ऐसी है कि यूपी से पश्चिम बंगाल जा रही 120 सदस्यीय टीम भी घंटों फंसी रही। मंगलवार से शुरू हुआ जाम बुधवार तक माधोपुर बुजुर्ग और शुक्रवार को गाजीपुर बैरियर से तक पहुंच गया।
हाईवे पर एक लेन पूरी तरह ट्रकों से घिर जाने के कारण छोटे वाहन, एंबुलेंस और यात्री वाहन भी रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम के कारण रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें