फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिरा, चिंगारी से लगी आग

Mon, 27 Apr 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
वीर सावरकर नगर के सरेह में लगी आग।
विज्ञापन
कसया। वीर सावरकर नगर के सरेह में रविवार को 11 हजार के हाईटेंशन तार टूटकर खेत में गिर गया। तार से निकली चिंगारी से गेहूं के डंठल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका, जिससे एक बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रेमवलिया फीडर से गुजर रही लाइन का तार अचानक टूटकर हरींद्र मणि त्रिपाठी के खेत में गिर गया। खेत में बचे सूखे डंठलों में आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खेतों के समीप मकान होने के से ग्रामीण दहशत में आ गए।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के दौरान डायल 112 और फायर सर्विस 101 पर लगातार फोन किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद आसपास के किसानों और ग्रामीणों ने परंपरागत संसाधनों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को देखकर लोगों ने नाराजगी जताई और समय पर सहायता नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें