नाथनगर के तिनहरी गांव में आबादी से हाई बोल्टेज तार ले जाने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संतकबीरनगर। नाथनगर काजी जगदीशपुर मार्ग पर महिला स्वयं सहायता समूह का टीएचआर प्लांट को हाईटेंशन लाइन से ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बाकायदा विद्युत निगम पोल लगाकर आबादी क्षेत्र में हाईटेंशन तार खींच रहा है। इसी बात को लेकर ग्रामीण भड़क गए। सोमवार की शाम सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।
आक्रोशित ग्रामीण इंद्रावती, जया देवी, कालिंदी संजय, बलिराम अग्रहरी, शिव वर्मा, राजू यादव, मंजू वर्मा का कहना था कि जब नाथनगर काली जगदीशपुर मार्ग पर स्थित तिनहरी गांव में एनआरएलएम के जरिये प्लांट लगाए जाने की योजना तो स्वीकृति हो गई, लेकिन विद्युत व्यवस्था करने में बिजली निगम मानक को दरकिनार कर आबादी क्षेत्र से हाईटेंशन तार ले जा रहा है। हमेशा आम जनमानस के लिए खतरे का भय बना रहेगा। आबादी क्षेत्र से हाई वोल्टेज तार लगने नहीं दिया जाएगा। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे और आंदोलन किया जाएगा।