फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होना पचा नहीं पा रहा है विपक्ष

Mon, 05 Jun 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक सभागार परिसर में बैठक कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद विजय कुमार दूबे।संवा
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक सभागार में केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर हुई बैठक
विज्ञापन

फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक सभागार में रविवार को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सांसद ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस बात को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है।
सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने कहा की भाजपा की पहचाना विश्व मंच पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इससे विपक्ष सहित विरोधी मानसिकता के लोगों में बेचनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जम्मू कश्मीर से धारा 370, राम मन्दिर का निर्माण सहित धार्मिक पर्यटन स्थलों का विकास हो रहा है। इसका परिणाम है कि भारत की पहचान भारतीय संस्कृति देश का मान बढ़ा रहा है। भारत जी-20 का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, तीन फलाईवोभर, विभिन्न सड़कों का निर्माण समेत विकास तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ता का विचार ही पार्टी को विकसित और मजबूत करने का काम करेगी। बैठक को जिला महामंत्री और लोकसभा कार्यक्रम संयोजक संतोष दत्त राय, बजन संघी, तपसी कुशवाहा, बद्री नाथ तिवारी उर्फ मिठाई बाबा, राजेश्वर सिंह, राम नरेश कुशवाहा, कैलाश साबर्गी, हरिश्चंद्र आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता बृजेश मिश्र और संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा व अजय गोविंद राव उर्फ शिशु बाबू ने िकि।
विज्ञापन

इस दौरान मनोज जायसवाल, शेषनाथ यादव, संतोष मणि त्रिपाठी, डॉ. रामाधार राजभर, आनंद कुशवाहा, राजेंद्र मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुप्ता, हरी गोविंद रौनियार, धर्मेंद्र राव, चंद्र प्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें