फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ने बुद्ध प्रतिमा के किए दर्शन

Mon, 18 Nov 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महात्मा बुद्ध को चीवर चढ़ाते इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजीव सिंह व गणमान्य।
विज्ञापन
पकवा इनार। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में रविवार की शाम हाइकोर्ट इलाहाबाद के न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने छठवीं शताब्दी की महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए। बुद्ध वंदना के बीच चीवर चढ़ाया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति राजीव सिंह रविवार की शाम पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में चीवर चढ़ाया। प्रतिमा की विशिष्टता और ऐतिहासिकता के साथ धार्मिक महत्व को जाना। भव्य स्तूप और उत्खनित पुरावशेषों की जानकारी भी हासिल की। यहां से उनका काफिला थाईं मंदिर में पहुंचा, जहां उन्होंने स्वर्ण आभा युक्त चैत्य व बुद्ध प्रतिमा को देखा। फिर बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप गये। जहां उन्होंने परिक्रमा की। इस मौके पर भंते नंद रतन, भंते अशोक, डा. संजय कुमार सिंह, टीके राय व जिला स्तरीय न्यायिक मजिस्ट्रेट व अधिकारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें