फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हियुवा ने किया प्रदर्शन

Sat, 18 Mar 2017 12:07 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीते फरवरी महीने में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोग शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। हियुवा नेताओं की अगुवाई में पहुंचे इन लोगों ने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन


हियुवा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश वर्मा की अगुवाई में हियुवा के कसया ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिल कुमार गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री विरेंद्र कुमार यादव, कसया ब्लॉक उपाध्यक्ष दिनेश यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री मारकंडेय सिंह, ग्राम प्रधान हरिकिशुन गुप्ता, अजीत कुमार सिंह सहित कई लोग शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने बताया कि 28 फरवरी की शाम करीब पांच बजे कसया थाना क्षेत्र के खोराबार गांव में एक नाबालिग के साथ दूसरे वर्ग के तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। जब इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई तो अहिरौली चौराहे पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था।

मौके पर एएसपी पहुंचे थे और उन्होंने आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था।
हियुवा नेताओं के मुताबिक कसया थाने की पुलिस ने इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने अब तक नहीं की। इससे पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। हियुवा नेताओं ने आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो धरना प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें