फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवंगत शिक्षकों के परिजनों की मदद करेगा समूह

विज्ञापन
मृत शिक्षक के परिवार से मिलते टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्य। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
दिवंगत शिक्षकों के परिजनों की मदद करेगा समूह
विज्ञापन

- समूह के सदस्य सहयोग से निरीक्षण करके करेंगे मदद
- नामिनी के खाते में सौ-सौ रुपये भेजकर शिक्षक करेेंगे सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दिवंगत शिक्षक के परिजनों को जिले के शिक्षक समूह बनाकर मदद करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों को शासन से मिलने वाली सहायता के अतिरिक्त अध्यापकों का समूह सहयोग करेगा।
दिवंगत शिक्षकों के परिवारों की मदद टीचर्स सेल्फ केयर टीम बनाई गई है। जो जिले के शिक्षकों को आर्थिक सहयोग करेगी। विकास खंड खड्डा के कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊधो छपरा पर तैनात शिक्षक हौसला प्रसाद का निधन हो गया था। उनके परिजनों की मदद के लिए टीम ने सत्यापन किया है। बुुधवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम के सदस्य उनके घर पहुंची। पत्नी और बच्चों से मिलकर जानकारी ली।
विज्ञापन

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर सभी जिलों में अभियान शुरू किया गया है। कुशीनगर टीएससीटी टीम अपने जिले में दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को 15 जुलाई से आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी।
विज्ञापन

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक अखिलेश मिश्र ने बताया कि टीम शिक्षकों के पैसे को उसकी सहायता के रूप में वापस कर रही है। टीम के प्रत्येक सदस्य नामिनी खाते में सीधे सौ-सौ रुपये का सहयोग करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें