फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं, निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
अशरफाबाद में ग्राम चौपाल लोगों को संबो​धित करते विधायक अंकुर राज तिवारी। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : anantnag news
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत अशरफाबाद में शुक्रवार को सदर विधायक अंकुरराज तिवारी व डीएम की मौजूदगी में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

चौपाल में पेंशन, राशन कार्ड, बेसिक शिक्षा के कार्यक्रमों, आईसीडीएस एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों, आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महिला सुरक्षा, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि पर चर्चा की गई। विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्रों को मिलना चाहिए।
उन्होंने अपराध मुक्त जिला एवं उत्तर प्रदेश की संकल्पना पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशील होकर जनता की समस्याओं को सुनने और निराकरण कराने के निर्देश दिए। डीएम आलोक कुमार ने ग्राम पंचायत के स्तर पर ही नियुक्त कर्मचारियों में समन्वय बनाकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। फिर भी यदि शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पाता है, तो जिलास्तर, तहसील स्तर और ब्लॉक स्तर पर 10 बजे से 12 बजे तक की जनसुनवाई में समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मौके पर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। एडीएम जय प्रकाश ने बचे हुए किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए लेखपाल को निर्देशित किया। साथ ही आगामी जनगणना के विषय में ग्राम वासियों को जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को सिटीजन चार्टर के अनुरूप समस्याओं के समय से निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।
सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, आवास, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संबंध में ग्रामवासियों को जानकारी दी और उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
चौपाल में सीएमओ डॉ. रामानुज कनौजिया, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार प्रभात द्विवेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार प्रवीण कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें