फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हेतिमपुर टोल प्लाजा पर बढ़ी निगरानी, वाहन चालकों में हड़कंप

Sun, 15 Mar 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मुजहनाहेतिमपुर टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
हाटा। हेतिमपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने निगरानी बढ़ी दी है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है। टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और उसमें लदे सामान की जांच कर रहे हैं। अचानक बढ़ी इस सख्ती से कई चालक जांच से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले टोल प्लाजा पर विभागीय की मिलीभगत से वसूली और कुछ वाहनों को बिना जांच के गुजरने देने का मामला भी चर्चा में आया था। इस मामले के सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर गंभीरता दिखाई गई और निगरानी व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वर्तमान में टोल प्लाजा पर पुलिस की टीम चौबीस घंटे वाहनों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि वाहन चालकों का कहना है कि बार-बार जांच के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यात्रा में देरी भी हो रही है। वहीं पुलिस का दावा है कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह कदम जरूरी है और आगे भी सख्ती जारी रहेगी।

मुजहनाहेतिमपुर टोल प्लाजा पर तैनात पुलिस।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें