फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बकरीद की नमाज के समय ईदगाह वाले रास्तों पर नहीं चलेंगे बड़े वाहन

Wed, 27 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बकरीद के दिन ईदगाहों की तरफ से जाने वाले मार्गों पर नमाज के लिए तय समय से एक घंटे पहले से नमाज समाप्त होने के एक घंटे बाद तक सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि शहर में नौका टोला और कठकुइयां मोड़ स्थित ईदगाह में नमाजियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए नमाज के दौरान नौका टोला ईदगाह की तरफ साहबगंज से रामकोला रोड की तरफ आने वाले मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस रास्ते आने वाले लोग बावली चौक की तरफ से जाएंगे। इसी तरह कठकुइयां मोड़ की तरफ दुदही से शहर में आने वाले परसौनी गंडर नहर की पटरी के रास्ते शहर में आएंगे। शहर से दुदही की तरफ से जाने वाले लोग पीडी माल के पास से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी के रास्ते जाएंगे।
नमाज के दौरान शहर के सभी ईदगाहों पर पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के जवानों की तैनाती कर दी गई है। सीओ सदर अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बकरीद के मौके पर नमाजियों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है। नमाज खत्म होने के एक घंटे बाद शहर में यातायात पूर्ववत हो जाएगा। यातायात पुलिस रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें