पडरौना। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर श्रावण मास में श्रद्धालुओं के कुबेरस्थान मन्दिर में आवागमन को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई को रूट डायवर्ट रहेगा। जिससे यातायात व्यवस्था ठीक ढंग से संचालन किया जा सके। यह तड़के तीन बजे से सायं पांच बजे तक रुट डायर्वट किया गया है।
उन्होंने बताया कि सेवरही, तमकुहीराज से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े कामर्शियल वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर नहरफाल तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। वहीं नोनिया पट्टी/खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग, बंद पड़े पेट्रोल पम्प के खाली स्थान पर की जाएगी। बतरौली रोड (बेलवा मोड़) एवं खनवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मन्दिर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। पडरौना छावनी होते हुए नोनिया पट्टी/तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े कामर्शियल वाहन हरका चौराहे से दाहिनी तरफ डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे। छावनी की ओर से कुबेरस्थान मन्दिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी प्राथमिक पाठशाला पर की जाएगी।