फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अभी दो दिन और सताएगी गर्मी, होगी हल्की बारिश

Mon, 18 Aug 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सूर्य की तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अभी आने वाले एक से दो दिन तक जिले में इसी तरह मौसम बने रहने का अनुमान है। हालाकि इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ हल्की बूदाबांदी भी होने की संभावना है, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को अभी राहत मिलने वाली नहीं है। अगस्त के महीने में जिले में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। तपिश और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें