कुश्ती में जोर-आजमाइश करते पहलवान। संवाद
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी बाजार में आयोजित डोल मेला में रविवार को कुश्ती का आयोजन हुआ। इसमें जिले के पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। गुप्तकालीन सूर्यमंदिर परिसर में कुश्ती का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कामेश्वर शाही ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराया। इसके बाद आमने सामने हुए परसौनी के राकेश ने डेलियहवा के जयंत चौधरी को, बसडीला के अमीर अली ने खड्डा के विनोद यादव को, हाटा के रवि गोंड़ ने नौरंगिया के गाम्भा यादव को पटखनी दी। इसी तरह करीब अन्य पहलवानों ने अपने कुश्ती का कला का प्रदर्शन किया। कुश्ती में निर्णायक की भूमिका व्यास शाही व कमेंट्रेटर की भूमिका भारत भूषण राय ने निभाया। इस दौरान तुर्कपट्टी थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी, वीरेंद्र शाही, संतोष गोंड़, सत्यानंद शाही पप्पू, शैलेंद्र शाही, संतोष गोंड़, दुर्गेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।