फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई 13 को

Tue, 10 Mar 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। राज्य महिला आयोग की तरफ से 13 मार्च को सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई और समीक्षा बैठक होगी। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जनसुनवाई व समीक्षा बैठक राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी की अध्यक्षता में होगी। इसमें महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करने के अलावा पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनकर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण होगा। बैठक में डीएम की तरफ से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी तरफ से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, संबंधित थानों के क्षेत्राधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदि मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें