फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चकबंदी से जुड़े 50 मामलों की सुनवाई, ग्रामीणों ने लगाया मनमानी का आरोप

Thu, 29 May 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवापट्टी। ग्राम सभा बीचपटवा में चल रहे चकबंदी प्रक्रिया में आकर पत्र पांच बांटने के बाद किसानों की ओर से अपने भूमि के हिस्सा बटवारा में सुधार और विवादित भूमि पर पड़े 83 फाइल के आपत्तियों के निस्तारण के लिए बुधवार को गांव में सीओ चकबंधी रणधीर शेखर की ओर से कोर्ट लगाया गया। अमवादीगर बरवापट्टी रोड पर ही कोर्ट लगा दिए इसके चलते गांव के किसानों को धूप एवं गर्मी से काफी दिक्कत उठाना पड़ा। इससे राहगीरों को भी आने जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इस दौरान 50 आपत्तियों की सुनवाई की गई। किसान रामनाथ यादव, रतन चौहान, इसरायल मिया ,सुभाष तिवारी, ब्यास दुबे, अरविंद दुबे, बाबूनन राजभर मुना अंसारी, मुख्तार अंसारी,आदि ने बताया कि अधिकारियों की ओर से बिना किसी सूचना के ही मनमाने ढंग से आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया। सीओ चकबंदी रणधीर शेखर ने कहा कि छोटे मामले का ही निस्तारण गांव में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें