फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्यकर्मियों ने मनाया विश्व फार्मासिस्ट दिवस

Thu, 26 Sep 2024 05:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर में बुधवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य सेवा को और बेहतर बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


अधीक्षक डॉ. यूएस नायक ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक चुनौती है। यह समाज सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। इस सेवा में संवेदना प्रमुख है। संवेदनशील व्यक्ति रोगी की मानसिक स्थिति को ठीक से समझता है। फार्मासिस्ट दिनेश राय ने कहा कि फार्मासिस्ट का रोगी से सीधा संवाद होता है। फार्मासिस्ट रोगी व चिकित्सक के बीच की कड़ी हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल वितरण कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। संचालन डॉ. साजिद हुसैन ने किया। इस दौरान डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. एचएन प्रसाद, डॉ. अंशिका राय, रुपेश यादव, प्रशांत, अनुज तिवारी, पंकज राय, अनुराग कुशवाहा, गांधी यादव, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें