खड्डा। हड़ताल व शोक सभा पर रोक लगाने के उच्च न्यायलय के आदेश को मूल अधिकारों का हनन बताते हुए वकीलों ने काला दिवस मनाया। प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम ऋषभ पुंडीर को सौंपा।
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील इकाई खड्डा के महामंत्री अवधेश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बुधवार को आंदोलन करते हुए कहा कि सात अगस्त 2024 को उच्च न्यायालय का वह आदेश जिसमें हड़ताल व शोक सभा करने जैसे मूल अधिकारों पर रोक लगा दिया गया है, उसे वापस लिया जाए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के महामंत्री अवधेश यादव, ज्योतिर्मय मालवीय, अमियमय मालवीय, राजेंद्र जायसवाल, अनूप मिश्रा, अनिल सिंह, अजय चौहान आदि मौजूद रहे।