मथौली। क्षेत्र के मुड़ीला हरपुर बाजार स्थित पशु चिकित्सालय में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। 437 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्य अतिथि राणा प्रताप राव ने कहा कि पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार समय-समय पर कैंप लगाकर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण करा रही है। जब पशुओं का स्वास्थ्य ठीक रहेगा, तभी वे अधिक से अधिक दूध देकर पशुपालकों को समृद्ध करेंगे। पशु चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पशुपालकों को बीमारियों से बचाव, समय से टीकाकरण कराने समेत अन्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मेले का संचालन विवेक कुमार ने किया।
इस दौरान रामसूरत यादव, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, चतुरी प्रसाद, वीर बहादुर कन्नौजिया, संदीप सिंह, चंद्रभान यादव, मिट्ठू लाल, रंजीत, पूजन साहनी आदि मौजूद रहे।