फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर व्यक्ति तक पहुंचाएं स्वास्थ्य सेवाएं : चिकित्साधिकारी

Sun, 10 Nov 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। सीएचसी विशुनपुरा में शनिवार को सीएचओ का प्रशिक्षण हुआ। स्वास्थ्य संबंधित जांच के बारे में जानकारी देते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सीएचसी सभागार में चले एक दिवसीय प्रशिक्षण में मलेरिया, डेंगू, एचआईवी, यूरिन, क्लोरिन, शुगर, सिफ्लिस, खून आदि की जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सीएचओ को संबोधित करते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान अलीम ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार ही सभी को कार्य करना होगा। सभी आरोग्य भवन पर आए लोगों का जांच करना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सभी सीएचओ समय से अपने-अपने सेंटरों पर रहें, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इस दौरान शोधार्थी, प्रवीण अग्निहोत्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें