फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य मेला : वार्ड बाॅय और फार्मासिस्ट के भरोसे इलाज

Mon, 01 Jun 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का हुआ आयोजन
विज्ञापन

- शुगर, पेट दर्द व त्वचा रोग की तकलीफ लेकर पहुंचे मरीज
- मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में दर्ज हुई वृद्धि
- 1446 मरीजों का उपचार कर दी गईं दवाएं
पडरौना। जिले के 60 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। फार्मासिस्ट तो कही वार्ड बॉय के भरोसे मरीजों की जांच हुई। जांच की सुविधाएं अधिकांश केंद्रों पर न के बराबर रहीं। मेले में कुल 1446 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 635 पुरूष, 673 महिलाएं व 138 बच्चे शामिल रहे।
मेले में सांस के 109 , पेट दर्द के 178, शुगर के 196, त्वचा के 234, टीबी के संभावित 18, खून की कमी के छह व हाइपरटेंशन के 106 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। इसके अलावा, 481 मरीज ऐसे आए, जिन्हें अलग-अलग तरह की समस्याएं थीं। चिकित्सकों ने जांच कर दवाएं दीं। इस दौरान सरकार की तरफ से संचालित की जाने वाली स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी मरीजों को जानकारी साझा की गई। मेले में 56 चिकित्सकों और 219 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मेले में मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

शहर के गायत्रीनगर में संचालित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. उमर जमा की अगुवाई में 65 मरीजों की जांच की गई। इनमें वायरल बुखार, जुकाम, पेट गैस सहित 10 उल्टी-दस्त के प्रभावित मरीजों का उपचार किया गया। टीम में एलटी चंदन मद्धेशिया, फार्मासिस्ट आशुतोष राय,ममता यादव, बबीता वर्मा, अंजू चौधरी आदि मौजूद रहे।
उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के करमैनी स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर आरोग्य मेले में आए 30 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। इनमें आंखों में संक्रमण, त्वचा रोग, पेटदर्द व खांसी के मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव के चलते वायरल बुखार व पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। आरोग्य मेले में उपचार कराने आई सिंदुरिया बुजुर्ग निवासी सुनीता देवी ने कहा कि पेट में दर्द बना रहता है। जांच कराने आई थी। वहीं, जवार गांव निवासी एनुल निशा ने बताया कि शुगर की जांच व दवा से लाभ मिल रहा है। मोगलपुरा निवासी मरियम, रफीक, विनय, आलोक, जावेद, असलम, योगेश आदि ने भी कहा कि मेले से लाभान्वित हो रहे हैं।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के न्यू पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में 95 मरीजों का उपचार किया गया। चिकित्साप्रभारी डॉ. संतोष कुमार नायक ने लोगों से बदलते मौसम में आहार का ध्यान रखने की सलाह दी। तेल और मसालेदार आहार से परहेज करने की सलाह दी।
मेले में दहाउर निवासी रमेश पासवान, भटवलिया निवासी रिंकू, रानू, प्रीती, तीहरवा निवासी रामनरेश, वायरल बुखार और शरीर दर्द से प्रभावित थे। नौका टोला निवासी निजामुद्दीन, धर्मेंद्र कुशवाहा, भटवलिया निवासी महेंद्र गौंड का खांसी का उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। एलटी तृप्ति ने बताया कि, शुगर के 18, बुखार के 12 व त्वचा के 20 रोगियों की जांच की गई।

पीएचसी सखवनिया में फार्मासिस्ट ने की जांच
जानकीनगर। क्षेत्र में संचालित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सखवनिया में रविवार को आयोजित आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों को चिकित्सक के नहीं होने से फार्मासिस्ट ने जांच कर दवाएं दीं। मेले में सिर्फ 11 मरीज ही पहुंचे, जिनका उपचार किया गया। मेले में नौगावां से उपचार कराने केंद्र पर आए अखंड प्रताप कुशवाहा ने कहा कि कई दिनों से बुखार चढ़ व उतर रहा है। चिकित्सक नहीं थे, फार्मासिस्ट ने ही परेशानी सुनकर जांच किया है।
विज्ञापन

बंजारापट्टी निवासी हसीना खातून ने बताया कि बुखार के जांच के लिए आई थी। केंद्र पर चिकित्सक नहीं मिले हैं। फार्मासिस्ट ने ही जानकारी लेकर दवाएं दे दी है। फार्मासिस्ट मंतोष पांडेय, एनएमए कमलेश्वर, उमेश प्रसाद एलटी, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें