विशुनपुरा ब्लॉक के खजुरिया ग्रामपंचायत के टोला संख्या 2 पुनंदन छपरा निवासी जंत्री प्रसाद के तीन वर्षीय पुत्र सत्यम की शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। बीते एक दिसंबर को इसी गांव के रहने वाले अशर्फी की 7 वर्षीया पुत्री मधु की भी इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इंसेफेलाइटिस से बच्चे की मौत की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को डॉक्टर एडीबीपीएन सिंह की अगुआई में गांव पहुंची। टीम में डॉक्टर शिप्रा मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, सौरभ समीर आदि शामिल रहे। टीम ने गांव पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में 11 बच्चे हिमांशु, विजय कुमार, नेहा, प्रियंका, आनंद, शालू, राजा, अनुराग, निधि, सविता और राजरतन को बुखार और उल्टी से पीड़ित मिले। टीम ने बच्चों को दवाएं दी और लोगों कोखानपान में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया।
डॉक्टर एडीबीपीएन सिंह ने बताया कि पुनंदन छपरा गांव में कुछ बच्चे वायरल बुखार और सामान्य डायरिया से प्रभावित हैं। बच्चों को पीने के लिए उबालने के बाद ठंडा किया गया पानी देने और मच्छरों से बचाव करने जानकारी दी गई।