फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को दीं एक्सपायरी दवाइयां

Sun, 15 Oct 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सोशल साइट पर वायरल हो रही यह दवा शुक्रवार को तमकुहीराज विकास खंड के लतवा मुरलीधर और लतवा जीत गा
विज्ञापन
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, फेसबुक वाल पर भी कई लोगों ने किया पोस्ट
विज्ञापन


-तमकुहीराज ब्लॉक के लतवा मुरलीधर और लतवा जीत का मामला
-स्वास्थ्य विभाग की सचल वाहन की टीम ने दवाइयां बांटीं

तमकुहीराज। लतवा मुरलीधर और लतवा जीत में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की सचल वाहन की टीम ने एक्सपायरी दवाएं मरीजों में बांट दीं। शनिवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। फेसबुक पर भी लोग पोस्ट कर जिम्मेदारों को कोस रहे हैं। हालांकि तमकुहीराज सीएचसी के अधीक्षक ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है।
तमकुहीराज ब्लॉक के दोनों गांवों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सचल वाहन की टीम ने मरीजों के इलाज के बाद दवाइयाें का वितरण किया। दवाओं में एजीथ्रॉल 500 एमजी एक्सपायर हो चुकी थी। उसे मरीजों में बांट दिया गया है। दवा लेते हुए और एक्सपायरी डेट दिखाते हुए मरीजों के साथ सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग का यह कारनामा वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

एक दवा की एक्सपायरी डेट मई 2023 अंकित है। आशुतोष राय, अमित राय, रंजन कुमार, पंचानंद पांडेय, राहुल कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही है। मरीजों को बिना देखे स्वास्थ्यकर्मियों ने कैसे यह दवा दे दी, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं जिन मरीजों ने दवा खाई हैं उन्हें भी बीमार होने की चिंता सताने लगी है। सीएचसी तमकुहीराज के अधीक्षक डॉ. अमित राय ने कहा कि जानकारी नहीं है।

तमकुहीराज क्षेत्र के लतवा मुरलीधर और लतवाजीत में शुक्रवार को सचल दस्ते की तरफ से लोगों को एक्सपायरी दवा दिए जाने की शिकायत मिली है। इसकी जांच सोमवार को कराई जाएगी।
डाॅ. आरडी कुशवाहा, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें