फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चीनी देने के नाम पर कंपनी ने व्यापारी के 12.30 लाख रुपये हड़पे

Sun, 15 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की है कंपनी
विज्ञापन

- कंपनी के प्रोपराइटर समेत सात वर्करों पर पडरौना कोतवाली में केस दर्ज
- जुलाई में कंपनी के एकाउंट में भेजा गया था रकम, कंपनी नहीं भेज रही थी चीनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के एक व्यापारी को चीनी देने के नाम पर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की एक कंपनी ने 12.30 लाख रुपये हड़प लिया है। तीन माह बाद भी चीनी की सप्लाई नहीं आई तो व्यापारी ने कंपनी के प्रोपराइटर समेत सात लोगों पर पडरौना कोतवाली में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश में जुट गई है।
शहर के शंकर ट्रेडिंग कंपनी सीओबाइ मार्ग के प्रोपराइटर साहबगंज दक्षिण मोहल्ला निवासी आयुष कुमार जायसवाल थोक व्यापारी हैं। आयुष चीनी की खरीद-फरोख्त केबीएस एग्रो फूड प्रोडक्ट्स बी-10 देवहोम बिंदू खेरा मोड़ रूद्रपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड से होता था।
विज्ञापन

जुलाई माह में आयुष जायसवाल ने चीनी लेने का ऑर्डर दिया। कंपनी के एकाउंट में 12.30 लाख रुपये भेजे। लेकिन कई बार कहने के बाद भी कंपनी के प्रोपराइटर ने चीनी नहीं भेजा और मोबाइल फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया। व्यापारी ने कंपनी के ऑर्डर व वसूली के लिए आने वाले वर्करों से संपर्क किया तो भी चीनी नहीं आया।
आयुष की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के प्रोपराइटर इशिता, गौतम नावर, देव होम्स कॉलोनी बिंदूखेरा रोड रूद्रपुर निवासी रोहित शर्मा, झारखंड के हरमू डोरहा रांची निवासी सुशांत कुमार ठाकुर, कंपनी के एएसएम मुजफ्फरनगर काॅलोनी निवासी सुशील तिवारी, पडरौना के जगदीशपुरम काॅलोनी निवासी सुदीप तिवारी, डिपो इंचार्ज राकेश शर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। व्यापार में रकम के लेन-देन का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें