फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वास्थ्य विभाग का छापा... टिनशेड में चल रहा था अवैध अस्पताल

Sun, 11 Feb 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। झांगा चौराहे पर टिनशेड में चल रहे निजी अस्पताल पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। इससे अफरातफरी मच गई। जांच में अस्पताल अवैध मिला। टीम ने इलाज के लिए आए मरीजों का भी नाम-पता नोट किया। टीम ने अपनी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है। किसी ने विभागीय मिलीभगत से अवैध अस्पताल संचालित होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

झांगा चौराहा पर काफी दिनों से टिनशेड में वैष्णवी अस्पताल संचालित होता है। शिकायत के बावजूद नोडल अफसर जांच से कतराते हैं। एक सप्ताह पूर्व किसी ने इसकी शिकायत सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया से की थी। सीएमओ के निर्देश पर मथौली सीएचसी के प्रभारी डॉ. राजेश मद्धेशिया के नेतृत्व में टीम निजी अस्पताल पर पहुंची। टीम को देख संचालक और यहां काम करने वाले घबरा गए। करीब एक घंटे तक टीम अस्पताल में मौजूद रही। लेकिन, संचालक अस्पताल का पंजीकरण का कागज नहीं दिखा सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह बार-बार सीएमओ कार्यालय के एक बाबू को फोन मिलाकर जांच टीम में शामिल लोगों से बात कराने की कोशिश कर रहा था। इलाज के लिए आए मरीजों से भी टीम के सदस्यों ने बात की और उनको दी गई दवाओं के बारे में भी जानकारी ली। बिना किसी कार्रवाई के ही टीम वहां चली गई। डॉ. राजेश मद्धेशिया ने बताया कि बिना पंजीकरण अस्पताल चलने की शिकायत किसी ने सीएमओ से की थी। सीएमओ के निर्देश पर टीम जांच के लिए गई थी। अस्पताल के पास कोई पंजीकरण नहीं है। अवैध तरीके से अस्पताल चल रहा है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है। सीएमओ के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें