पगरापड़री विद्यालय में छात्रों को परीक्षण करती टीम।
उजारनाथ। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पगरा पड़री स्थित भरत लघु माध्यमिक विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के 59 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
डॉ. नूर मोहम्मद सिद्दीकी ने कि स्वस्थ्य शरीर में ही स्वस्थ्य मस्तिष्क का विकास होता है। इसलिए अस्वस्थ्य महसूस होने पर डॉक्टर से मिलकर उनकी सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम में बीमरी होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिए इस मौसम में लोगाें को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। इसके बाद डॉ. सीमा यादव ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान फतेहबहादुर कुशवाहा, मनीष राय, मृत्युंजय कुमार पांडेय, लिलावती देवी, मुनरी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद