पिपरा बाजार। उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की तरफ से बरहज गांव के पंचायत भवन परिसर में सघन स्वास्थ्य एवं संचार अभियान के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 264 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्वनी कुमार मल्ल ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के बेहतर स्वास्थ्य के लिए इस तरह की आयोजन कर रही है। इसका लोगों को लाभ लेना चाहिए। इसके बाद शिविर में आए 264 लोगों का स्वास्थ्य पंजीकरण किया गया, जिसमें 169 व्यक्तियों काे एचआईवी, 33 लोगों को यौन जनित रोग का परामर्श और उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. अरवेंदर सिंह, शिवकुमार पांडेय, खुशबू शुक्ला, गौतम शर्मा, तारकेश्वर सिंह, रमेश चंद शर्मा, आरती निषाद, अरविंद सिंह, पूनम देवी, प्रमोद चौधरी, हरीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।