कसया। तहसील परिसर स्थित लेखपाल भवन में मंगलवार को लेखपालों ने बैठक कर प्रांतीय लेखपाल संघ के चुनाव में जिले से प्रदेश कार्यकारिणी में भेजने का निर्णय लिया। इसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष के पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया गया।
जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव इसी महीने होना है। हम लोगों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। जब तक संघ में मजबूत और लड़ाकू पदाधिकारी नहीं रहेंगे, तब तक हम लोगों को न्याय के लिए भटकना पड़ेगा। संगठन के शीर्ष नेतृत्व में अपने बीच के लोग रहेंगे तो सभी का मनोबल और उत्साह बढ़ेगा। शैलेंद्र दुबे ने कहा कि हम लेखपालों कि लड़ाई लड़ने के लिए संघर्षशील और जुझारू नेता की जरूरत है। बैठक में संघ की ओर से निर्णय लिया गया कि वर्तमान जिलाध्यक्ष नीलेश रंजन राव को उप्र लेखपाल संघ के प्रदेश कार्यकारिणी की चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष का उम्मीदवार बनाकर इनको अध्यक्ष बनाया जाए। अध्यक्षता शैलेश मिश्रा ने और संचालन सुनील कुशवाहा ने किया। इस दौरान शिवकुमार, राहुल कुमार सिंह, शंकेश मिश्रा, उमेश शाही, मनीष पांडेय, रजनीश उपाध्याय,हृदयानंद, अजय दुबे, सन्नी गुप्ता आदि मौजूद रहे।