संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। रोटरी क्लब कुशीनगर और मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम की तरफ से संयुक्त रूप से 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से तीन बजे तक निशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन नगर के हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।
यह जानकारी रोटरी क्लब कुशीनगर के अध्यक्ष वाहिद अली व सचिव राजीव जायसवाल ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि शिविर में हृदय रोग, छाती रोग, मस्तिष्क, नस रोग, लिवर, गैस्ट्रो एवं कैंसर केयर, नवजात शिशु एवं बाल रोग, चर्म रोग, सौंदर्य, नाखून, केश, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नाक, कान, गला रोग एवं दंत रोग विशेषज्ञ जांच कर परामर्श देगें। आवश्यकता के अनुसार चिकित्सक की सलाह पर यूरिक एसिड, यूरिया, यूरिन, कैल्सियम, बीपी, सीबीसी, वजन, ईसीजी आदि की जांच भी होगी। साथ ही निशुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा।