फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेडी कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक की सड़क हादसे में मौत

Thu, 04 Jan 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
डीआईओएस के बाबू चंद्रभान रस्तोगी की मौत की जानकारी पर अस्पताल पहुंच कर जानकारी लेते विधायक विनय
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा के कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर तैनात चंद्रभान रस्तोगी (52) बुधवार की सुबह करीब नौ बजे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन कप्तानगंज सीएचसी लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह लंबे समय तक कुशीनगर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी तैनात रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पडरौना के वार्ड नंबर-7 नौका टोला (अंबेडकरनगर) निवासी चंद्रभान रस्तोगी की तैनाती इन दिनों जेडी कार्यालय में थी। वह बुधवार को सुबह बाइक से गोरखपुर ड्यूटी पर जा रहे थे। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित घोघरा गांव के पास सुबह लगभग नौ बजे पहुंचे ही थे कि कोई वाहन उन्हें जोरदार टक्कर मारकर चला गया। हेलमेट पहनने के बावजूद उन्हें गंभीर चोटें आईं। हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना की जानकारी होने पर लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजा, जहां इलाज के दौरान चंद्रभान रस्तोगी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चंद्रभान रस्तोगी की दुर्घटना में मौत की खबर जैसे ही फैली, पोस्टमार्टम हाउस पर शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
00
मिलनसार स्वभाव के थे चंद्रभान
चंद्रभान रस्तोगी के मौत की खबर सुनते ही कप्तानगंज सीएचसी पर रामकोला के विधायक विनय प्रकाश गौड़, जेपी इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, सियाराम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, पीएन मल्ल स्कूल के प्रधानाचार्य लालबहादुर मल्ल, सुधीर सिंह, रविंद्र गौड़ सहित काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें