फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपहृत बालक का चौथे दिन नहर में सिर के बल धंसा मिला शव

Thu, 04 Jan 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
वारिस की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कुशीनगर/कुबेरस्थान। पिपरा जटामपुर के खुशीपट्टी टोला से 31 दिसंबर से लापता सात साल के बालक का शव बुधवार को बगल के गांव भगड़ा पिपरासी स्थित नहर में मिला। उसका शव सिर के बल धंसा हुआ था। जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर कुबेरस्थान थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुराने विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस अपहरण का केस दर्ज कर खोजबीन कर रही थी।
विज्ञापन

कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर के खुशीपट्टी निवासी कलीमुल्लाह अंसारी का सात वर्षीय पुत्र वारिस 31 दिसंबर को दिन में खेलने गया था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला तो पिता ने एक जनवरी को थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे किसी व्यक्ति ने भगड़ा पुल से कुछ दूरी पर नहर में बालक का शव देखा तो गांव के लोगों को बताया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई।
कलीमुल्लाह भी पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने पुत्र वारिस के रूप में की। कुबेरस्थान के थानाध्यक्ष अजय कुमार मौर्य ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि बालक की मौत डूबने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें