फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में दहशत फैलाना चाहता था हाजी कुतुबुद्दीन का परिवार

विज्ञापन
कुशीनगरः मस्जिद में विस्फोट मामले में एसपी विनोद कुमार मिश्र ने अभियुक्तों से जुड़ी जानकारी दी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गांव में दहशत फैलाना चाहता था हाजी कुतुबुद्दीन का परिवार
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने दी पत्रकारों को जानकारी
अप्रैल में ही रखा गया था मस्जिद में विस्फोटक
आतंकी संगठनों से लिंक की भी हो रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। अंवरवा सोफीगंज के बैरागीपट्टी मस्जिद में हुए विस्फोट की जड़ में गांव के हाजी कुतुबुद्दीन का परिवार था। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि दहशत फैलाकर वह गांव में नेता बनना चाहता था। वैसे मस्जिद में विस्फोटक रखने के व्यापक उद्देश्यों की जांच की जा रही है।
ये बातें एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बुधवार को कहीं। वह तुर्कपट्टी थाना परिसर में संवाददाताओं से मुखातिब थे। एसपी ने अब तक की जांच का ब्यौरा देते हुए बताया कि सोमवार को मस्जिद में विस्फोट की घटना इत्तफाक थी। सोची समझी रणनीति के तहत विस्फोटक रखा गया था। धमाके की सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बैटरी फटने से मस्जिद की खिड़की व दरवाजे के शीशे टूट गए हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचे। इस घटना पर मौलवी से पूछा गया तो वह कुछ बता नहीं पाए। छानबीन में पाया गया कि सीलिंग फैन से लटकाया गया पदार्थ विस्फोट कर गया था। उसकी मात्रा और प्रकृति के बारे में जानने के लिए टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सघन पूछताछ में मौलवी ने बताया कि गांव के हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी ने इसे अप्रैल 2019 में मस्जिद के स्टोर में रखवाया था। हाजी ने तब इसे मरम्मत का सामान बताया था। एसपी का कहना है कि मौलवी की यह बात समझ में नहीं आ रही है कि अगर ह्वाइट सीमेंट था तो मौलवी ने खोलकर देखा क्यों नहीं? इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसमें हाजी कुतुबुद्दीन अंसारी व उनके परिवार के कुछ लोगों की मंशा गांव में दहशत फैलाने की थी, जिससे आपस में तनाव पैदा हो और वह नेता साबित हो जाए। एसपी ने बताया कि देशद्रोही गतिविधियां या बाहरी लिंक पर उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में हल्का विस्फोटक होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें