फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुक कराई गाड़ी लेकर भाग निकले फेरी वाले

Sat, 12 Oct 2024 05:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुहीराज नगर पंचायत निवासी वाहन स्वामी की गाड़ी को बुक कराकर अज्ञात लोग बिहार से लेकर भाग निकले। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर बिहार की तुरैया थाने की पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

तमकुहीराज कस्बा निवासी सुनील कुमार भाड़े पर गाड़ी चलवाते हैं। पटना के रहने वाले अज्ञात लोग तमकुहीराज कस्बे में फेरी लगा कर सामान बेचते हैं। इन्हीं लोगों ने गाड़ी बुक कराई। चार अक्तूबर को चालक वाहन लेकर पटना गया था। बुकिंग कराए लोगों को चालक लेकर तमकुहीराज आ रहा था। इसी दौरान बिहार के छपरा जिले के तुरैया थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के समीप चालक को छोड़कर फेरी लगाने वाले लोग गाड़ी लेकर पटना की ओर भाग निकले। सूचना के बाद वाहन स्वामी मौके पर पहुंचे तो चालक नशे की हालत में मिला। पीड़ित वाहन स्वामी की तहरीर पर बिहार पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें