पडरौना। हाटा नगर के इंदिरा नगर निवासी आइस ने आरईसी टैलेंट हंट ओपन सीनियर महिला पुरुष राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। 14 से 21 सितंबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन असम के गुवाहाटी में भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से किया गया था।
इस प्रतियोगिता में आइस प्रजापति ने 54 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने क्वार्टर फाइनल प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ी नीलू खत्री को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मणिपुर की खिलाड़ी अथिफ्रो गेनी वेबी से हुआ। आइस ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में मिजोरम के खिलाड़ी निऔम चिंगस नाउमी से उनका मुकाबला हुआ। आइस 2-3 के स्कोर से हार गईं। उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
उनकी इस उपलब्धि पर पर उनके कोच राजेश कुमार गुप्त, हाटा विधायक मोहन वर्मा, हाटा एसडीएम प्रभाकर सिंह, क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, खेलो इंडिया के कोच धीरेंद्र प्रताप सिंह, हाटा चेयरमैन रामानंद सिंह, ईओ नीलू सिंह, डॉ. बीके सिंह, विनोद जायसवाल, प्रमोद पांडेय, पंकज शर्मा, राहुल गुप्त आदि ने उन्हें बधाई दी है।