फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारियों पर हुई चर्चा

Mon, 23 Sep 2024 06:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। कस्बा में रविवार को शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

आयोजन समिति के संरक्षक पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी ने कहा प्रतियोगिता का उद्घाटन 21 दिसंबर को होगा। फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके लिए टीमों के चयन की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की रणजी खिलाड़ियों से सजी टीमें प्रतिभाग करेगी। उन्होंने कहा की इस मौके पर निकलने वाला मशाल दौड़ शहीद चौक कसया से शुरू होकर शहीद के पैतृक गांव भेलया के रास्ते पावानगर महावीर इंटर कॉलेज के खेल परिसर तक आएगा। बैठक को आयोजन समिति के व्यवस्थापक टीएन राय, नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, प्रदीप सिंह, मजीबुल्लाह रही, संजय मणि त्रिपाठी, विनीत कुमार बंटी, आजाद अंसारी आदि ने संबोधित किया। बैठक का संचालन राजन शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंकज ओझा, सतेंद्र सिंह, चंदन दुबे, कविंद्र सिंह, गोविंद यादव, गुड्डू पांडेय, मोहम्मद आलम, चंदन पासवान, विशाल पांडेय, पिंटू सिंह, शिवशंकर तिवारी, जेपी रावत, जयनाथ प्रसाद गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें