तुर्कपट्टी। स्व. खाकीनाथ स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को हाटा और देवरिया टीम के बीच खेला गया। हाटा ने देवरिया को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को बाइक और उप विजेता टीम को 15 हजार रुपये के चेक पुरस्कार दिया गया।
एचसीसी हाटा टीम के कप्तान रमेश ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आदर्श क्रिकेट क्लब देवरिया की टीम ने 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। देवरिया के बल्लेबाज राघवेंद्र ने 78 रन और रवीश ने 59 रनों की तेज पारी खेली। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हाटा की टीम की टीम ने मुलायम 46 और शोएब खान के 42 रनों की मदद से आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। देवरिया के राघवेन्द्र को मैन आफ द मैच और देवरिया के ही हरफनमौला खिलाड़ी अशोक को मैन आफ द सिरीज का पुरस्कार दिया गया।फाइनल मैच के मुख्य अतिथि फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि खिलाड़ी को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व प्रमुख संजय गुप्त, प्रवीण शंकर पांडेय, सुरेंद्रनाथ तिवारी, सुरेश जायसवाल, दयाशंकर पांडेय, चंद्रजीत यादव आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस दौरान राजकुमार गिरि, फारूक, सोनू शर्मा, जितेंद्र मद्घेशिया, अरविंद सिंह, पुरुषोत्तम वर्मा, दिनेश तुलस्यान, गिरीश सिंह, दशरथ यादव, बैजू गुप्त, पवन यादव, नितेश, देशबंधु, उपेंद्र, बालेश्वर मद्धेशिया, शैलेंद्र कुमार तिवारी, पवन यादव, नूर सलाम, राकेश, विनय यादव आदि मौजूद रहे।