फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा ने कबड्डी में कसया को हराया

Tue, 16 Jan 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सुमहा सरोवर राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कबड्डी में ट्राफी के साथ हाटा की बालिका टीम।
विज्ञापन
उजारनाथ। मकर संक्रांति के मौके पर सोमवार को चंद्रौटा गांव के सुमहा सरोवर राम जानकी मंदिर परिसर में मेला लगा। कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके अलावा रक्तदान शिविर में 22 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और कुशीनगर महोत्सव के अध्यक्ष विनय राय ने पहलवानों का हटा मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। इसके शुरू हुए कुश्ती में देवरिया के टाइगर ने मऊ के संजय को, पडरौना के अकरम ने हाटा के सिक्सर, देवरिया के हरकेश ने महुआडीह के रविंद्र को, देवरिया के मठिया के कैफ को, कुशीनगर के निशा ने कुशीनगर के रागिनी को, कसया की रोशनी ने देवरिया के नंदनी को पटखनी दी। बालिका कबड्डी में हाटा की बालिका टीम ने कसया की टीम हराकर विजयी रही।

00

22 लोगों ने किया रक्तदान
इस मेला में रक्तदान शिविर कर आयोजन हुआ। इसमें अवधेश कुमार पांडेय, गोविंद गुप्त, विजय कुशवाहा, रितेश तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, अविनाश, अरुण, शिवम त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, राजन तिवारी समेत कुल 22 लोगों ने रक्तदान किया। अंत में आयोजक प्रधान प्रतिनिधि नवनीत तिवारी ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, अभय मणि त्रिपाठी, सत्यम शुक्ल, अजय राय, श्रीनिवास राय, पूर्व प्रधान शम्भूनाथ तिवारी, राकेश तिवारी, पुनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें