फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाटा ब्लाॅक चैंपियन, पडरौना को दूसरा स्थान

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में आयोजित 30वीं दो दिवसीय जिलास्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन रविवार की सायं विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल वितरण के साथ हुआ। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त तथा टीम प्रतिस्पर्धाओं में विजेता टीम अब 11 नवंबर से देवरिया में आयोजित तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

194 अंक प्राप्त कर हाटा तहसील चैंपियन रहा, जबकि द्वितीय स्थान पर रहे पडरौना को 186 व तृतीय स्थान पर रहे रामकोला की टीम को 185 अंक प्राप्त हुआ। प्राथमिक के बालक वर्ग में सुकरौली के नित्यानंद व बालिका वर्ग में दुदही के कन्या प्राथमिक विद्यालय गौरीश्रीराम की सबरुन व्यक्तिगत चैंपियन रहे।
आयोजन सचिव सुरेंद्र बहादुर सिंह, खेल सचिव डाॅ. प्रभात चंद राय, बीईओ रीता गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र, अमित श्रीवास्तव, नवनीत तिवारी, धर्मेंद्र सिंह आदि के देखरेख में हुई प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका वर्ग दौड़ के 400 मीटर सेवरही की गुड़िया ने बाजी मारी।
विज्ञापन

200 मीटर, 100 मीटर व 50 मीटर तीनों में दुदही की सबरुन प्रथम स्थान पर रहीं। सबरुन लंबी कूद में भी प्रथम रही। बालक वर्ग के 400 मीटर में रामकोला के भरत, 200 मीटर में विशुनपुरा के धनन्जय, 100 मीटर व 50 मीटर में सुकरौली के नित्यानंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में दुदही के आजाद प्रथम रहे। खो-खो के जूनियर बालक व बालिका वर्ग में भगवानपुर दुदही व प्राथमिक के बालिका वर्ग में शाहपुर खलवापट्टी दुदही की टीम जिला चैंपियन रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें