फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में हारमोनियम वादक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में हारमोनियम वादक की मौत
विज्ञापन

बोदवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अवरहीकृतपुरा गांव में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से हारमोनियम वादक की मौत हो गई। गांव के फेंकू सिंह के घर में श्रीमद्भावगत कथा का आयोजन हुआ है। कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक ट्रैक्टर खड़ा था, जिस पर पांच साल का बच्चा बैठा था। उसमें ड्राइवर चाबी भूल गया था।
बच्चे चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से हारमोनियम बजा रहे अहिरौली थाना क्षेत्र के बेदूपार गांव निवासी अदालत (65) की हालत बिगड़ गई। लोग उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से अदालत को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। परिजन उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें