फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरिया के हरिकेश ने महुआडीह के रवि यादव को दी पटखनी

Sun, 29 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शरद पूर्णिमा के मौके पर मठिया माधोपुर में आयोजित मेला में हुई कुश्ती
विज्ञापन



कसया। क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया माधोपुर में शरद पूर्णिमा के मौके पर आयोजित रामलीला मेला में कुश्ती हुई। इसमें कुल 15 जोड़ी पहलवानों ने अपने-अपने दांव लगाए। जिसमें देवरिया के हरिकेश ने महुआडीह के रवि यादव को पटखनी दी।
रामलीला समिति के संरक्षण आमोद्कांत मिश्र ने बताया कि इस गांव में बीते 183 वर्षों से शरद पूर्णिमा के मौके पर रामलीला मेला का आयोजन होता है। मेले में आयोजित कुश्ती का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद कुशवाहा व अकबर अली ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। इसके बाद रेफरी कन्हैया यादव ने कुश्ती शुरू कराई।
विज्ञापन

इसमें देवरिया के हरिकेश ने महुआडीह के रवि यादव को, हनुमानगंज के शिव कुमार यादव ने प्रेमनगर के रितिक को पटखनी दी। इसी तरह दिनापट्टी के ओमप्रकाश व हनुमानगंज के मनीष पटेल, पडरौना के इजहार व सपहा के आदित्य चौहान, प्रेमनगर के राजू व कसया के सुजीत, हनुमानगंज के नमो पटेल व बालकपट्टी के अजय की कुश्ती बराबरी पर छुटी।
विज्ञापन

इस दौरान विष्णु प्रताप कुशवाहा, राम अवध यादव, बृज बिहारी शर्मा, अवध नारायण दुबे, डॉ. नरेंद्र सिंह, अशोक यादव, प्रमोद कांत मिश्र, आमोद कांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें