फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शाॅर्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 07 Dec 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के भैरोगंज बाजार में शुक्रवार की सुबह शाॅर्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। करीब साढ़े चार लाख रुपये के नुकसान की बात कही जा रही है। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया।
विज्ञापन


मनीष बर्नवाल की भैरोगंज बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। सोफा, कपड़े, प्लास्टिक पाइप, पेंट आदि नष्ट हो गए। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दुकानदार को सूचना दी। लोगों के अथक प्रयास से आग को बुझाया। दुकानदार मनीष बर्नवाल का कहना है कि साढ़े चार लाख से अधिक की सामग्री जल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें