फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद तमकुहीराज के निजी अस्पताल के सामने रोते बिलखते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
चिकित्सा पेशे से जुडे़ लोगों की पहल पर हुआ समझौता
तमकुहीराज। रविवार की शाम प्रसूता की मौत से नाराज परिजनों ने प्राइवेट अस्पताल पर हंगामा किया। आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मौत हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों की पहल पर आखिरकार समझौता हो गया।
विज्ञापन

तरयासुजान क्षेत्र के एक गांव का महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन अस्पताल लाए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि कुछ समय में ही नार्मल डिलिवरी हो जाएगी। सुबह आठ बजे सामान्य प्रसव से बच्चा पैदा हुआ। परिजनों का आरोप है कि दो बजे तक उनसे बताया गया कि प्रसूता के शरीर में खून की कमी है। खून लाना पडे़गा। परिजन जिला मुख्यालय पर खून लेने चले गए। उसी दौरान प्रसूता की हालत गंभीर देख उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है। अब आगे जाने की आवश्यकता नहीं है। घटना से नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि उनके यहां नार्मल डिलिवरी हुई थी। प्रसूता एनेमिक थी। सुबह ही खून लाने के लिए बताया गया था। परिजनों के समय से खून नहीं लाने पर उसे रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को हंगामा कर रहे लोगों को मनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसी दौरान कस्बा के चिकित्सा पेशे से जुडे़ लोग पहुुंच गए और परिजनों को मनाने लगे। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद परिजन नवजात के साथ प्रसूता का शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें