पडरौना। जौरा बाजार क्षेत्र के किसान इंटर काॅलेज धौरहरा में रविवार रात घंटी और हैंडपंप का हेड चोरी हो गया। सोमवार की सुबह जानकारी होने पर प्रधानाचार्य ने चौराखास पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
प्रधानाचार्य नरसिंह सिंह की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि रविवार को विद्यालय बंद था। सोमवार की सुबह विद्यालय खुला तो परिचारक ने देखा कि लोहे की घंटी और विद्यालय परिसर में लगे हैंडपंप का हेड गायब है। उन्होंने पुलिस को बताया कि इसके पूर्व भी विद्यालय के कमरे में लगे सात जंगले चोरी हो चुके हैं। उन्होंने पुलिस से केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद