फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हैंडओवर की प्रक्रिया तेज, शीघ्र शुरू होगा बाल तरण ताल

Fri, 01 May 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में बनकर तैयार बाल स्टेडियम के खेल विभाग को हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सबकुछ ठीक रहा तो सभी प्रक्रिया पूरी कर मई के प्रथम सप्ताह में इसे सक्रिय कर दिया जाएगा। बाल तरण ताल के सक्रिय होने के बाद स्वीमिंग करने वाले बच्चों को तैयारी करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम में खेल कार्यालय के पास करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बाल तरण ताल का निर्माण कराया गया है। यह तरण ताल दो फुट की गहराई से शुरू होकर चार फिट की गहराई तक बना है, ताकि पांच वर्ष तक के बच्चे भी यहां स्वीमिंग की तैयारी कर सकें। इसका निर्माण कार्य बीते करीब दो माह पहले ही पूरा करा लिया गया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से ही इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। खेल विभाग के अनुसार बाल तरणताल के हैंडओवर का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो मई के प्रथम सप्ताह में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने बताया कि स्टेडियम में बने बाल तरण ताल के हैंडओवर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बहुत शीघ्र बाल तरण ताल को सक्रिय कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें