ट्राईसाइकिल पर लावारिस हाल में मृत पड़ा मिला दिव्यांग
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के दर्जिया चौराहे पर 35 वर्षीय एक दिव्यांग की ट्राईसाइकिल पर ही मौत हो गई। काफी देर तक उसी हाल में पड़े देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई उसे पहचान नहीं पाया।
पटहेरवा थाने के एसओ हरेंद्र मिश्र ने बताया कि फाजिलनगर से बनकटा जाने वाली सड़क पर दर्जिया बाजार के निकट दिन के करीब दो बजे ट्राईसाइकिल पर एक दिव्यांग के अचेत पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर पुलिस भेजी गई तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।