मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर लखनऊ से आ रही कार ने पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दी। कार में सवार तीन लोग बच गए। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी तीन लोग निजी कार से लखनऊ से घर लौट रहे थे। हादसे से थोड़ी देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। संवाद