फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुजुर्गों की सही तरीके से देखभाल के निर्देश

Thu, 18 Jun 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित वृद्धाश्रम का बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने निरीक्षण किया। बुजुर्गों की सही तरीके से देखभाल के निर्देश दिए। बुजुर्गों के साथ भोजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को जाना। कहा कि सरकार बुजुर्गों को हर तरह का सहयोग कर रही है। किसी भी तरह की कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। आश्रम संचालिका रागिनी रज्जू ने जनक नंदिनी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी, आश्रम के रामा प्रजापति, मनोज पांडेय, अरुण कुमार राव, सुजीत दास, रुचि सिंह, सरिता, संजू मद्धेशिया, सरस्वती, ऋषभ कपूर, प्रमोद, छाया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें