फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा चीनी मिल में घटतौली मिली

Fri, 12 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। स्थानीय चीनी मिल में औचक निरीक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को घटतौली उजागर हुई। केन यूनियन खड्डा के सचिव एवं ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक ने मिल गेट के कांटे के निरीक्षण में घटतौली पकड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने कार्रवाई के लिए अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी है।खड्डा केन यूनियन के सचिव श्रीराम एवं ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक गोपाल प्रसाद ने बृहस्पतिवार को लगभग दस बजे मिल गेट के तौल कांटे का निरीक्षण किया।

वहां मौजूद एक किसान की गन्ना लदी ट्राली की तौल कांटा संख्या दो पर कराने के बाद उसी को कांटा संख्या चार पर कराया गया तो अंतर पाया गया।मिल पर घटतौली के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यह घटतौली अब पकड़ी गई है। इसके पहले घटतौली के जरिए किसानों को काफी नुकसान पहुंचाया गया है। इसकी जांच कर मिल पर कार्रवाई की जानी चाहिए। निरीक्षण करने वाले अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट सहायक चीनी आयुक्त सहित जिला गन्ना अधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीसीओ खुशीराम का कहना है कि निरीक्षण में घटतौली मिली है। अभी विस्तृत रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

जबकि चीनी मिल के प्रबंधक लोकेश कुमार का कहना था कि जो अंतर मिला है, वह दस किलोग्राम का है। इतना अंतर कोई मायने नहीं रखता। तौल सही हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें