फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान में आग लगी

Fri, 26 Feb 2016 11:38 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन गांव स्थित किराने की दुकान में बृहस्पतिवार की आधी रात के बाद आग लग गई। इससे दुकान में रखे मोबाइल रिचार्ज सहित अन्य सामान जल गए।
विज्ञापन



घटना की जानकारी दुकानदार को भोर में हुई। पैकौली बावन के रहने वाले स्वामीनाथ ने गांव में ही दो कमरों के एक मकान में किराने की दुकान की दुकान खोल रखी है।

बृहस्पतिवार को दुकान बंद कर दुकान आवास में सोने चले गए। भोर में करीब पांच बजे गांव के एक व्यक्ति ने दुकान से धुंआ निकलते देखा तो शोर मचाया। जिस पर दुकानदार सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन



दुकान का शटर उठा कर देखा तो अंदर रखे काफी मात्रा में सरसों के तेल, रिचार्ज कूपन सहित अन्य सामान जल चुके थे। दुकानदार के अनुसार करीब पांच लाख रुपये के सामान जलकर नष्ट हुए हैं। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग से क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें