फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar Crime: वृद्ध की हत्या के आरोप में पौत्र गिरफ्तार, संपत्ति के लालच में वारादात को दिया अंजाम

Thu, 18 Aug 2022 10:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

एसओ ने बताया कि आरोपी ने अपने बाबा को चाकू से गोदकर मार डाला। उसके बाद झूठी साजिश रची कि उसके बाबा ने आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद से ही पुलिस छानबीन में जुटी रही। विवेचना में पता चला कि पौत्र ही अपने बाबा के कत्ल का आरोपी निकला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुही गांव में बीते 26 फरवरी को ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करने का दावा किया है। वृद्ध की हत्या के आरोप में उनके पौत्र दिलीप विश्वकर्मा को पुलिस ने तिनहवा बाजार तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उसने संपत्ति के लोभ में ऐसी वारदात की।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि भलुही निवासी दिलीप विश्वकर्मा ने अपने बाबा ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा (90) को चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बाबा की मृत्यु के बाद दिलीप ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके बाबा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा अपनी संपत्ति पौत्र की पत्नी के नाम करना चाहते थे। साथ ही कुछ संपत्ति बेचना चाहते थे। इस तरह से दिलीप ने देखा कि संपत्ति अब उसके हाथ से जा रही है तो उसने गांव में ही घर से कुछ दूरी पर टिनशेड में सो रहे अपने बाबा ठकुरी प्रसाद विश्वकर्मा की हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि आरोपी ने अपने बाबा को चाकू से गोदकर मार डाला। उसके बाद झूठी साजिश रची कि उसके बाबा ने आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद से ही पुलिस छानबीन में जुटी रही। विवेचना में पता चला कि पौत्र ही अपने बाबा के कत्ल का आरोपी निकला। पुलिस ने दिलीप विश्वकर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें